अबोहर में आवारा पशु से टकराई बाइक:युवक गंभीर घायल, श्रीगंगानगर से लौट रहा था अपने गांव, करता है प्राइवेट नौकरी

फाजिल्का के अबोहर में श्रीगंगानगर रोड पर गांव गुमजाल के निकट शनिवार रात बाइक आवारा पशु से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान खुईयां सरवर गांव निवासी 25 वर्षीय विक्की शर्मा के रूप में हुई है। विक्की श्रीगंगानगर में प्राइवेट नौकरी करता है और रोजाना बाइक से अप-डाउन करता है। शनिवार रात विक्की श्रीगंगानगर से अपने गांव लौट रहा था। हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर गुमजाल गांव के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आ गया। जिससे विक्की की बाइक पशु से टकरा गई। इस हादसे में विक्की सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में देखकर 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए विक्की को फरीदकोट हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला भी अस्पताल पहुंचे। बिट्टू नरूला ने प्रशासन से सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ये पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *