एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए, भाषण प्रस्तुत किए और ऐतिहासिक भारतीय जीत का प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर सुंदर कविताएं सुनाईं। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। सभा के पश्चात विद्यार्थियों ने मेजर कपिल विनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने मातृभूमि का सम्मान और रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।


