शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के मार्गदर्शन में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को भावांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीमा प्रहरियों की शौर्य-गाथाओं को कविताओं और नृत्यनाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। सीमा पर तैनात शौर्यवान प्रहरियों को छात्रों ने अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी राखियां भेजीं।


