रांची|यूपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहायक कमांडेंट की भर्ती परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन तीन अगस्त को दो पारियों में होगा। पहली पारी सुबह दस बजे से और दूसरी दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होेने से आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। एजुकेशन रिपोर्टर|रांची झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद ने बताया कि झारखंड को बिहार से विभाजन के समय 4401 उर्दू सहायक शिक्षक पद प्राप्त हुए थे। वर्ष 2014-15 में मात्र 689 पदों पर ही बहाली हो सकी। शेष 3712 पदों पर बहाली नहीं हो सकी है। उन्होंने इन पदों को समाप्त कर नया पद सहायक आचार्य सृजित करने को अनुचित बताया है। कहा कि अब तक शिक्षकों की नियुक्ति टीजीटी और पीजीटी पदों पर होती थी, जिनका वेतन क्रमशः 44,900 रुपए और 47,600 ग्रेड पे है। कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में अब भी टीजीटी और पीजीटी पद अस्तित्व में हैं, तो झारखंड में इन्हें क्यों समाप्त किया जा रहा है। कहा कि नई नियमावली के तहत एक ही शिक्षक को 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे शिक्षकों पर अनावश्यक कार्यभार बढ़ेगा। साथ ही विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्राचार्य जैसे पदों को मिलाकर एक साझा प्रधानाचार्य पद बनाया गया है, जिसका वेतन पहले की तुलना में काफी कम निर्धारित किया गया है। संघ ने कैबिनेट के फैसले को वापस लेने की मांग की है। प्रवक्ता शहजाद अनवर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर इस पर ध्यान दिलाया जाएगा।