लुधियाना में जमीनी विवाद के कारण हुई फायरिंग:कंस्ट्रक्शन को लेकर हुआ पड़ोसी से विवाद,70 वर्षीय व्यक्ति चलाई दो गोलियां

पंजाब के लुधियाना में आज इस्लाम गंज इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई। गुस्से में आए एक पक्ष के 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 2 फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। फायरिंग की तुरंत बाद दूसरे पक्ष ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फायर करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति को अभी थाना में बैठाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पड़ोसियों में है जमीनी विवाद- राजू जानकारी देते हुए इलाके निवासी राजू ने कहा कि इस्लाम गंज में गोली चलने की सूचना हमें मिली। लोगों ने बताया कि फायर जरूर हुआ है लेकिन गोली किसी को लगी नहीं है। गली में दो पड़ोसियों में जमीनी विवाद है। मौके पर पुलिस आई थी और फायरिंग करने वाले बुजुर्ग को पकड़ कर ले गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी सहम है। लाइसेंस के करेंगे जांच-SHO गुरजीत सिंह उधर, थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि लक्ष्मी नारायण नाम के 70 वर्षीय बुजुर्ग है। वह आज कंस्ट्रक्शन का काम करवा रहे थे। पड़ोसियों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। कहा जा रहा है कि केस कोर्ट में चल रहा है। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से पता चला है कि दो गोलियां चली है। गोली चलाने वाले का पिस्टल लाइसेंसी है लेकिन फिर भी अपने स्तर पर हम चैक जरूर करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *