डिजिटल-अरेस्ट कर महिला से 2.83 करोड़ ठगे…UP से 5 गिरफ्तार:पैसे ट्रांसफर करने बनाई 40 से ज्यादा फर्जी कंपनियां,रायपुर पुलिस ने 43 लाख कराए होल्ड

देशभर में डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले 5 अंतरराज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायपुर रेंज की पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की है। ठगों ने विधानसभा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 2.83 करोड़ रुपए की ठगी की थी। पीड़िता सोनिया हंसपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर आरोपियों ने खुद को दिल्ली साइबर विंग का अधिकारी बताया था। उसे धमकाते हुए उसे वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” कर दिया गया। फिर 21 मई से 10 जुलाई 2025 के बीच 2.83 करोड़ रुपए हड़प लिए थे। 3 जिलों में हुई कार्रवाई रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया को बताया कि, पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश में लोकेट किया। इसके बाद रायपुर रेंज साइबर थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और विधानसभा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखपुर और लखनऊ में छापेमारी की। तीन जिलों में छापेमारी करने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फर्जी कंपनियों के नाम पुलिस ने बताया कि, यूपी के आरोपियों ने देशभर में करोड़ों की ठगी के लिए 40 से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इनमें श्री नारायणी इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, श्री गणेशा डेवलपर्स, अर्बन एज इंफ्रा बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड, पावन धरा इंफ्रा बिल्डकॉन, स्नो हाइट्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, आनंद ट्रेडर्स आदि। पुलिस ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह देवरिया में पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) भी संचालित करता है। आरोपी आकाश साहू और शेर बहादुर सिंह मोबाइल सिम का इंतजाम कर वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट करते थे। आरोपी अनूप मिश्रा, नवीन मिश्रा और आनंद सिंह ने 40 से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कर निकाली जाती थी। पुलिस ने 43 लाख रुपए होल्ड किए, बाकी आरोपी फरार गिरफ्तार आरोपियों के खातों में ठगी के 43 लाख रुपए को पुलिस ने होल्ड कराया है। वही आरोपियों के कब्जे से बैंक खाता दस्तावेज, चेकबुक, सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किए गए। मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों की अर्जित संपत्ति का भी पता लगाकर उसे अटैच करने की कार्रवाई करेगी। ये आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला ऑपरेशन साइबर शील्ड पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, रेंज साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी परेश पांडेय और थाना प्रभारी विधानसभा शिवेन्द्र सिंह राजपूत की टीम ने यह कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *