कथारा के एसओ एमएम जीविन कुरियाकोस बने टेनिस चैम्पियन

भास्कर न्यूज | कथारा जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय भंडार कथारा के नव पदस्थापित एसओ एमएम जीविन कुरियाकोस ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीसीएल द्वारा खेलगांव रांची में आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं डबल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक आयोजित हुई। इसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 16 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में कथारा क्षेत्र से जीविन कुरियाकोस और सीसीएल मुख्यालय से अभिषेक भारती की जोड़ी ने हजारीबाग क्षेत्र के निशांत परमार और गौरव कुमार को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि जीविन कुरियाकोस न केवल अपने कार्य में दक्ष हैं, बल्कि खेलों में भी अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *