लुधियाना| सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीआरएस नगर ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, उसके बाद शांतिपूर्ण प्रार्थना नृत्य हुआ। कार्यक्रम में स्कूल निर्देशक फादर र्जोज ने पारिवारिक बंधनों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी दादा-दादियों को उनके प्यार तथा मार्गदर्शन के लिए हृदय से धन्यवाद किया। प्रिंसिपल सिस्टर बीना ने अपने संबोधन में घर के बुजुर्गों के अनुभवों और कहानियों से सीख लेने का महत्व बताया।इसके बाद बच्चों ने एक जीवंत म्यूजिकल स्किट प्रस्तुत किया, जिसमें बॉलीवुड की धुनों पर नृत्य करते हुए सबकी हंसी और तालियां बटोरीं। एक बच्चे के दादा-दादी ने मंच पर भावपूर्ण भाषण देकर अपने जीवन अनुभव और मार्गदर्शन साझा किया। कार्यक्रम में सभी दादा-दादी ने मंच पर “रॉक द फ्लोर’ प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


