पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दे 21 लाख की ठगी , 2 नामजद

अमृतसर | पुलिस विभाग में भर्ती कराने का झांसा देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंटोनमेंट पुलिस ने कथूनंगल के लुधड़ गांव निवासी चनप्रीत सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर के आलेचक्क गांव निवासी सगे भाइयों अमृतपाल सिंह और अजयपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों भाइयों ने उसे पुलिस में भर्ती कराने का वादा किया। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर उससे 21 लाख रुपए ले लिए। इस पर शिकायतकर्ता ने 21 फरवरी 2024 को अमृतसर पुलिस के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत कर दी। शिकायत की जांच करने के बाद आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने उक्त दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *