स्वास्थ्य मंत्री ने बंजारीडांड़ पीएचसी का निरीक्षण किया

खड़गवां | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर समस्याएं जानी और समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों, दवा वितरण केंद्र, शौचालय, पेयजल और रसोई की स्थिति का निरीक्षण कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *