गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 22 श्रद्धालुओं का दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।यात्रा पर जाने से पहले 29 जुलाई को पेंड्रारोड स्टेशन में सभी श्रद्धालुओं को मातृशक्तियों ने तिलक-चंदन लगाकर पारंपरिक विधि से विदा किया गया। श्रद्धालुओं का दल पहले जम्मू तवी पहुंचेगा वहां से फिर यात्रा की शुरुआत होगी। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा 2025 कराई जा रही है। इसी के तहत श्रद्धालु यात्रा पर निकले है। साधु संत भी हुए शामिल इस साहसिक यात्रा में जिले के सीनियर संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, बजरंग दल के जिला संयोजक सागर पटेल, संजय शर्मा, बृजेश सोनी, अनिल पंजाबी, शिवम साहू, प्रहलाद साहू, प्रकाश पटेल, सौरभ गुप्ता, अमन शुक्ला, विजय राठौर, नरेन्द्र केवट सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यह यात्रा धार्मिक दर्शन के साथ-साथ युवाओं में साहस, सेवा, संगठन और सनातन संस्कृति के प्रति निष्ठा जागृत करने का माध्यम मानी जाती है। संगठन द्वारा पहले ही सभी श्रद्धालुओं का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया था। प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी यात्रियों को भगवान बूढ़ा अमरनाथ के पावन दर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।


