‘नशा करना शान की बात नहीं’ पर कार्टून प्रतियोगिता:तीन बच्चों को मिला कैश प्राइज, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद से आए बच्चों ने लिया भाग

राजधानी रायपुर में 29 जुलाई को समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘नशा करना शान की बात नहीं’ पर कार्टून प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता और अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा मौजूद रहे। इस कार्टून प्रतियोगिता में 1500 रुपए का प्रथम पुरस्कार अपेक्षा ठाकुर को, 1400 रुपए का द्वितीय पुरस्कार सौम्या देशमुख और 1100 रुपए का तृतीय पुरस्कार प्रतिभा बघेल को अतिथियों की ओर से दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन पुरस्कार के अलावा 40 प्रतिभागियों को 400 रुपये नगद के विशेष पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और कार्टून वॉच के विशेषांक की प्रति भी प्रदान की गई। कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, भिलाई और महासमुंद आदि से भी बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर साहित्य आयोग के अध्यक्ष शशांक शर्मा रवि तिवारी, जोसफ जॉन, संजीव गुप्ता, सुयश शुक्ला, संघर्ष यदु, अजय सक्सेना, रवि गहलोत, निशित ठाकुर, शशि दूबे, आरती शर्मा, अक्षत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *