कांग्रेस बोली-निगम में डीजल के नाम पर घोटाला:धमतरी में खराब वाहन और बाइक में फ्यूल डलवाए गए, महापौर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस ने नगर निगम पर डीजल घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम की ओर से प्राइवेट बाइक और गैरेज में खड़े बिना उपयोग के सूमो में डीजल डलवाया गया है। इस पूरे मामले में महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों के साथ अपने आरोपों को पुष्ट करने का प्रयास किया। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गीतराम सिन्हा ने बताया कि नगर निगम में डीजल के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उपायुक्त प्रवीण सार्वा को आवंटित किया गया था सुमो जिला महासचिव के मुताबिक, नगर निगम में सूमो (सीजी 05 AH 5794) उपायुक्त प्रवीण सार्वा को प्रशासनिक कार्यों के लिए आवंटित किया गया था। फरवरी से जुलाई तक गैरेज में खड़ा रहा। इसके बावजूद इस वाहन के नाम पर डीजल की पर्ची जारी की जाती रही। बाइक में डीजल डाला गया उन्होंने बताया सूचना के अधिकार पर एक पत्र निकाला गया है। जिसके तहत एक पर्ची दी गई है। जिसमें दो गाड़ियों के नंबर मेंशन किए गए हैं, जिसमें CG05 AL 5794 जो की बाइक का नंबर है। भारत में ऐसी कोई बाइक नहीं है, जो डीजल से चलती हो। नगर निगम में ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि बाइक में डीजल डालना चालू हो गया है। दूसरा उपायुक्त की खुद की गाड़ी खराब थी। फरवरी माह से गेराज में खड़ी हुई थी। जिसका प्रमाण भी है और यह वाहन खराब होने के बाद भी निरंतर गाड़ी के नाम से डीजल की पर्ची कट रही है। खराब पड़े वाहन के सीसीटीवी फुटेज होने का दावा उन्होंने कहा कि लगातार नगर निगम के अंदर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। जिसका यह एक नंबर है। धमतरी में सुशासन सरकार में जनता के पैसों का बर्बाद करना और उनका समय व्यर्थ करना नगर निगम का काम बन गया है। ऐसे कई लीटर डीजल की धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि खराब पड़े वाहन के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। महापौर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन उन्होंने कहा कि इस मामले में महापौर, आयुक्त और सरकार को जवाब देना चाहिए। इधर, इस आरोप पर महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई कार्य सहित अन्य शहरी गतिविधियों के लिए वाहनों का उपयोग करता है, जिनमें नियमित रूप से डीजल भरवाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *