अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर अचानकमार टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम:बफर जोन में ‘एक पेड़ मां के नाम पर’ अभियान के तहत दो हजार पौधे लगाए

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 29 जुलाई 2025 को WWF इंडिया की सहभागिता से वन चेतना केंद्र सकरी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी एवं क्षेत्र संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान WWF इंडिया द्वारा अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों के रहवास की प्रशंसा की गई। साथ ही ‘टाइगर स्टोरी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। वन्यजीव विशेषज्ञ प्रान चड्डा ने अपनी स्वर्गीय पुत्री प्रीति चड्डा की स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपए की राशि प्रदान की। टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित WWF इंडिया के प्रतिनिधियों ने मैकल शहद संग्राहक कल्याण समिति बोईरहा के सदस्यों और वनधन हाट बाजार केंद्र बोईरहा के सदस्यों सहित अचानकमार टाइगर रिजर्व के 6 उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा, अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी अपने उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। NTCA नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे बफर जोन में ‘एक पेड़ मां के नाम पर’ अभियान के तहत सरकारी समुदायिक स्थानों और स्कूल परिसरों में दो हजार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का राज्य मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन किया। बफर क्षेत्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी और समितियों ने इसमें भागीदारी की। स्कूलों और सामुदायिक स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान इसके साथ ही ‘प्लास्टिक मुक्त एटीआर’ अभियान के तहत सभी स्कूलों और सरकारी सामुदायिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया और सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एमके पांडेय (मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी एवं क्षेत्र संचालक), यू.आर. गणेश (उप संचालक), कावेरी जैन (डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन, WWF-इंडिया), उपेंद्र दूबे और WWF इंडिया के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *