रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में करीब 5 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। एक किंडरगार्टन स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ घरों की छतें गिर गईं, जिसके चलते लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, कामचटका के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने भूकंप के दौरान भी सर्जरी नहीं रोकी। भूकंप के बाद स्थिति को देखते हुए जापान, अमेरिका, चीन समेत 12 देशों (कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया) के कई तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के कुछ ही घंटों बाद जापान के तट पर कई व्हेल बहकर किनारे आ गईं। इसे देखकर समुद्री जीवन पर इसके असर को लेकर चिंता बढ़ गई है। भूकंप से जुड़े फुटेज देखिए…. ——————————————- भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता: 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं; जापान ने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर खाली कराया रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…