डीसी ने की मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास समेत अन्य योजना के कार्यों की समीक्षा

भास्कर न्यूज | रामगढ़ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना के तहत बुधवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई। इस दौरान परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा द्वारा मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हो रहे विकास कार्यों की जानकारी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को दी। उपायुक्त ने प्रखंडवार मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित कर योग्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले के अलग-अलग पंचायत में निर्मित किए जाने वाले खेल मैदानों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिन पंचायत में अब तक खेल विकास योजना के तहत मैदान का निर्माण नहीं हो पाया है। उनसे संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों से प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा योजनाओं के जियो टैगिंग, एरिया ऑफिसर एप, सोशल ऑडिट, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट, पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान परियोजना पदाधिकारी फणींद्र कुमार गुप्ता के द्वारा उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर उपायुक्त ने प्रखंडवार आवास योजना की समीक्षा की एवं अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को आवास निर्माण हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने गंभीरता पूर्वक इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त आशिष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *