रुपए लेकर महाकाल दर्शन, 6 और आरोपियों पर केस:उज्जैन में गिरोह बनाकर ठगी कर रहे थे कर्मचारी; मंदिर समिति के प्रशासक को भी हटाया

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से रुपए वसूलने और मंदिर की आय को हड़पने के आरोपी दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को 6 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने गिरोह बना कर ठगी की थी।, इधर, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ को भी हटा दिया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव से मिली डिजिटल जानकारी के आधार पर मंदिर के चार कर्मचारियों अभिषेक भार्गव, राजेंद्र सिसोदिया, राजकुमार सिंह और रितेश शर्मा खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा, मंदिर में आउटसोर्स कंपनी के दो कर्मचारी ओम प्रकाश माली और जितेंद्र परमार पर भी एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के मोबाइल जब्त कर उनसे अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव को गुरुवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। UPI से लेन-देन से ठगी का राज खुला
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव के मोबाइल डेटा, वॉट्सऐप चैटिंग और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर इस ठगी के गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले में और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ को भी गुरुवार को हटा दिया गया है। अब मंदिर समिति के नए प्रशासक कौन होंगे? इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। कलेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक, नए प्रशासक का फैसला भोपाल से होगा या स्थानीय पर, अभी यह देखना है। 14 अगस्त 2024 को धाकड़ को महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक की दूसरी बार कमान मिली थी। इसके पहले वे 2021 से 2022 तक मंदिर प्रशासक रहे। हालांकि, गणेश धाकड़ का कहना है कि उन्हें अब तक ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं मिली है। यह एक्शन महाकाल मंदिर में एक हफ्ते से कर्मचारियों और पुरोहित के साथ प्रशासनिक अमले में चल रही खींचतान के बाद लिया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। 1 साल 7 दिन के बाद 21 सितंबर 2022 को गणेश धाकड़ को हटाकर संदीप सोनी को मंदिर समिति का प्रशासक बनाया गया। मंदिर में आग लगने की घटना के बाद संदीप सोनी को हटाकर मृणाल मीणा को मंदिर प्रशासक बनाया गया। मृणाल मीना को 10 अगस्त को शासन ने बालाघाट कलेक्टर बनाया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया। एक दिन प्रशासक रहने के बाद अगले ही दिन शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को 14 अगस्त 2024 को दोबारा प्रशासक के पद पर पदस्थ कर दिया था। ये भी खबर पढ़ें… कर्मचारियों ने दर्शन कराने के नाम पर खातों में डलवाए रुपए, दो अरेस्ट विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर यूपी और गुजरात सहित अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं से 1100 से 2000 रुपए तक वसूल किए जा रहे थे। इस ठगी में मंदिर के कर्मचारी, पुरोहित और सुरक्षा गार्ड शामिल पाए गए हैं। उज्जैन पुलिस और मंदिर प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। 2 कर्मचारी राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे पर महाकाल मंदिर में धारा में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *