फाजिल्का में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई:युवक घायल, दोस्त बाल-बाल बचा; पहली बार चलाना सीख रहा था

फाजिल्का में आज यानी गुरुवार को बाइक चलाना सीख रहे एक युवक की बाइक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद दोस्तों ने घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना ओडावाली बस्ती की है। जानकारी देते हुए घायल लड़के विक्की के दोस्त अनुज और करन ने बताया कि विक्की बाइक चलाना सीख रहा था। पहली बार वह बाइक चला रहा था, जिसके पीछे उसका दोस्त करन बैठा हुआ था। अचानक से उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और तेज रफ्तार बाइक दीवार में जा टकराया। इस वजह से विक्की के सिर पर गहरी चोट आई। जबकि करन की बाल-बाल बच गया। खून बहता देखकर मौके पर इकट्ठे हुए विक्की के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक प्राथमिक इलाज देने के बाद स्वास्थ्य जांच जारी है। अगर रेफर करना पड़ा तो किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *