गाय की हत्या और गौ मांस बेचने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | नारायणपुर नारायणपुर पुलिस ने गाय की हत्या कर गौ मांस बेचने और खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी ​को न्यायालय पर पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना नारायणपुर को मुख​िबर से सूचना मिली कि ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा के दो भाई झमन सन्यासी व नरेन्द्र सन्यासी ने गाय की हत्या की है। उसका मांस खाने व बेचने के लिए घर में रखा है। इस सूचना पर थाना नारायणपुर से उप निरीक्षक शिव कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर पर झमन व नरेन्द्र मिले। वहां पर एक बछिया को काट कर मांस को खाने और विक्रय करने के लिए रखना गया गया। पूछताछ करने पर गौ मांस में से 1 किलो जगरनाथ विश्वकर्मा को, 1 किलो धनकुंवर मिंज को 200-200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचने की जानकारी दी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से बचा हुआ गौ मांस, घटना में प्रयुक्त टांगी, छुरी व बेचने से प्राप्त रकम जब्त की गई। आरोपी नरेन्द्र सन्यासी के बयान के अनुसार अन्य आरोपी जगरनाथ विश्वकर्मा व धनकुंवर मिंज को मोटरसाइकिल क्र. सीजी 15 सीडी 4289 से घर जाने के दौरान रास्ते में दबिश दिया गया। उनके द्वारा दोनों भाईयों से कुल 2 किलो गौ-मांस खरीदना स्वीकार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *