पंजाब कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ीं:सीएम के ओएसडी ने खैहरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया, नोटिस जारी

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह ने खैरा के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। उनका आरोप है कि खैरा ने उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाएं है। कोर्ट ने खैरा को इस मामले में कोई भी बयान देने पर लगाई है। वहीं सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी हुआ है। 11 अगस्त को केस की सुनवाई होगी। पहले भेजा था नोटिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पांच दिन पहले मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक और लिखित माफी की मांग की गई थी।राजबीर सिंह का कहना है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह मामला उस समय सामने आया है जब खैहरा लगातार AAP सरकार और मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे हैं। पहले आप में भी रह चुके हैं खैहरा सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक है। वह कांग्रेस की टिकट पर भुलत्थ से विधायक चुने गए है। वहीं, उन्होंने संगरूर से 2024 में कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें कायमाबी नहीं मिल है। वह आम आदमी में रह चुके है। इतना ही नहीं उन्होंने 2017 में आप की टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्हें कुछ समय पहले साल 2015 के नशे में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, ईडी ने भी उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *