जालंधर| जालंधर- अमृतसर हाईवे पर स्थित एनआईटी जालंधर के कैंपस में आत्म हत्या करने वाला युवक रोहित चंदेल संस्थान में पढ़ाई नहीं करता था। जबकि मृतक रोहित के पिता जसवंत चंदेल एनआईटी कैंपस में टेक्नीशियन सीनियर ग्रेड 2 के तौर पर नियमित कर्मचारी हैं। वे कैंपस में रहते हैं। रोहित जालंधर के निजी कॉलेज में पढ़ाई करता था और बीबीए में आई कंपार्टमेंट को लेकर तनाव में था। मानसिक परेशानी के चलते रोहित ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। वहीं डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने कहा है कि छात्र रोहित चंदेल की ओर से की गई सुसाइड का संस्थान से कोई संबंध नहीं है। वह एनआईटी जालंधर का स्टूडेंट्स नहीं है। केवल रोहित के पिता जसवंत उनके कैंपस में नौकरी करते हैं।


