बालोद| ग्राम कांदुल में 28 दिसंबर को तहसील स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह व पंथी नृत्य का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार पुरुष वर्ग में 7001, द्वितीय 5001, तृतीय 3001 व चतुर्थ 2001 रुपए दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम 5001, द्वितीय 3001, तृतीय 2001 रुपए दिया जाएगा। प्रतियोगिता शाम 4:00 बजे शुरू होगा। 29 दिसंबर को गांव में मड़ई का आयोजन किया गया है। रात में छत्तीसगढ़ी नाच का आयोजन होगा। यह जानकारी धर्मेंद्र देशलहरे ने दी।


