अवैध संबंध का शक, पूर्व विधायक के भाई की हत्या:कैदी ने दी 1 लाख की सुपारी, गमछे से गला घोंटा,23 दिन बाद मिली लाश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सिदार की सुपारी देकर हत्या कर दी गई है। जांच में सामने आया कि ग्राम सचिव जयपाल की हत्या अवैध संबंध के शक में कराई गई थी। उसकी हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से ही जेल में बंद है। आरोपियों ने जयपाल की चलती कार में गला घोंटकर हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस कार बरामद होने के बाद जांच कर आरोपियों तक पहुंची। बतादें कि ग्राम सचिव जयपाल 7 जुलाई से लापता था। पहले तो उसे लापता मानकर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर तलाश में जुटी रही, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। अब जानिए आखिर किस तरह ग्राम सचिव की हत्या की गई और कैसे शव को ठिकाने लगाया घटना 7 जुलाई की है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई और जयपाल सिंह सिदार (43 वर्ष) पाकरगांव का ग्राम सचिव है। भम गुप्ता (20 वर्ष) प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर काम करता था। 7 जुलाई की सुबह जयपाल सिंह ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़ा। इसी दौरान शुभम ने जयपाल को फोन किया और उसे किसी काम के बहाने कोतबा बुलाया। इस दौरान शुभम अपने दो अन्य साथियों कमलेश यादव और मदन गोपाल को भी साथ ले आया। सभी जयपाल की ही कार में रवाना हुए। शुभम और जयपाल पीछे बैठे थे, जबकि एक साथी गाड़ी चला रहा था। जैसे ही गाड़ी जशपुर रोड की ओर बढ़ी, शुभम और उसके साथियों ने चलती कार में गमछे से गला घोंटकर जयपाल की हत्या कर दी। ऐसे किया शव को ठिकाने हत्या के बाद आरोपियों ने जयपाल का मोबाइल बंद कर दिया और शव को लेकर जशपुर रोड के आसपास घूमते रहे। बाद में वे धरमजयगढ़ के पास सिसरिंगा घाटी पहुंचे और शव को जंगल में फेंक दिया। शव को छिपाने के बाद उसका मोबाइल फोन मैनपाट के जंगल में फेंक दिया गया। गाड़ी का नंबर प्लेट हटाकर आरोपी कुछ दिनों तक उसे चलाते रहे और फिर 21 जुलाई को उसे लाखा के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा जला दिया। आखिर हत्या के पीछे क्या थी वजह ग्राम सचिव की हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। इस मामले में रायगढ़ के फुटहामुड़ा का रहने वाला शिव साहू मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है, जो पहले से ही एक हत्या के केस में जेल में बंद है। उसकी पत्नी पाकरगांव में रोजगार सहायिका है। शिव साहू को शक था कि उसकी पत्नी और जयपाल सिंह के बीच अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने जयपाल की हत्या की साजिश रची। 1 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या करीब 6 महीने पहले जब शिव साहू पैरोल पर जेल से बाहर आया, तो उसने शुभम गुप्ता से जयपाल की हत्या के लिए बात की और 1 लाख रुपए में सुपारी तय की। शुभम ने जयपाल की हत्या की सुपारी ले ली और जून में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 3 जुलाई को जब शिव दोबारा पैरोल पर बाहर आया, तो उसने शुभम को एडवांस में 10 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद 7 जुलाई को शुभम और उसके दो साथियों ने मिलकर जयपाल की हत्या कर दी। फोन के रिकॉर्ड से मिला आरोपियों का सुराग पुलिस पहले मामले की जांच में लगी हुई थी, लेकिन 22 जुलाई को आरोपियों ने जयपाल की कार से नंबर प्लेट हटा दी और उसे लाखा के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब पुलिस को यह कार मिली, तो उन्होंने फिर से जांच शुरू की। पुलिस ने 7 जुलाई की घटनाओं को सिलसिलेवार खंगालना शुरू किया। कौन-कौन उस दिन जयपाल से मिला, और किसने उसे फोन किया, इसका रिकॉर्ड निकाला गया। इसी जांच में शुभम गुप्ता का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने शुभम की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। शक गहराने पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में पहले तो शुभम ने टाममटोल किया, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अवैध रूप से सुपारी लेकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर जयपाल की हत्या की थी। पुलिस ने इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल में जेल से आए आरोपी ने दी सुपारी पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जयपाल सिंह की हत्या के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह हत्या अवैध संबंध के शक में कराई गई थी और इसके लिए 1 लाख रुपए में सुपारी दी गई थी। हत्या करने से पहले आरोपियों को एडवांस में 10 हजार रुपए दिए गए थे। सुपारी देने वाला आरोपी शिव साहू, पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। इस केस में कुल 4 लोग आरोपी हैं, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। ये हैं गिरफ्तार आरोपी – शिव साहू – मुख्य साजिशकर्ता (वर्तमान में हत्या के एक अन्य मामले में जेल में बंद है) – मदन गोपाल सिदार (उम्र 19 वर्ष) निवासी: पाकरगांव, थाना लैलूंगा​​​​​​​ – युगल किशोर उर्फ शुभम गुप्ता (उम्र 20 वर्ष) निवासी: पाकरगांव​​​​​​​ – कमलेश यादव (उम्र 19 वर्ष) निवासी: मथपहाड़, थाना बागबहार, जिला जशपुर​​​​​​​ इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पत्नी से अफेयर का शक…पूर्व विधायक के भाई की हत्या:जेल से कैदी ने दी 1 लाख की सुपारी; गमछे से गला घोंटकर मारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार की सुपारी देकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जयपाल की हत्या अवैध संबंध के शक में कराई गई थी। हत्या की सुपारी एक लाख रुपए में दी गई थी, जिसमें से 10 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *