बलरामपुर में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया रेप:मायके आई थी महिला, घर में सो रही नाबालिग से भी दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने दो दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में युवक ने 4 दिनों तक महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। जबकि दूसरे मामले में यूपी के दो युवकों ने घर पर सो रही नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और रेप किया था। इस दोनों में मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पहला मामला सनवाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शादी के 15 दिन बाद महिला मायके आकर रह रही थी। अजय सिंह (23) उनके दुकान पर आता-जाता रहता था। जिसे वह पहचानती थी। 20 जूलाई को करीब शाम 7 बजे महिला घर के बाहर निकली। तभी अजय बाइक से आया और कहा कि, मैं तुमको पसंद करता हूं। 4 दिनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म शादी कर पत्नी बनाकर अपने साथ रखूंगा। जब महिला ने विरोध किया तो अजय उसे जबरन बाइक पर बैठाकर चूना पाथर के जंगलों में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसने महिला को कमरे में 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और वारदात को अंजाम देता रहा। जान से मारने की भी धमकी इसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किसी तरह पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ 87,69,351(2) के तहत केस दर्ज किया। 29 जुलाई को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ​​​​​​​ घर पर सो रही नाबालिग से रेप दूसरा मामला बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई की रात नाबालिग लड़की ननद के साथ घर में सो रही थी। तभी यूपी के रहने वाले राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह पहुंचे। दिनेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और राकेश उसे बाहर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 70(ख), 74,131(6) 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को 24 घंटे में यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *