कैंप में 811 मरीजों का चेकअप किया

जालंधर |जिला आयुष सोसायटी द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर बस्ती दानिशमंदा में पहला आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ.रवि डुमरा के दिशा-निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.वीनू खन्ना और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ.रुपिंदर कौर के कुशल नेतृत्व में कैंप का उद्घाटन श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश कुमार ने किया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.रूपाली कोहली, डॉ.अनीता, डॉ.हेमंत कुमार मल्होत्रा, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. इंदु मल्होत्रा, सीमा, सरबजीत कौर, छिंदर सिंह, देस राज, रेखा और मनीष कुमार ने 811 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और मुफ्त दवा भी दी । शिविर में विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा लोगों को योग आसन भी करवाए गए। आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए जिला आयुष सोसायटी द्वारा 25 अगस्त तक जालंधर जिले में कुल 15 आयुष कैंप लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *