बुक बैंक से छात्राओं को बांटी जा रही मुफ्त पुस्तकें

जालंधर| केएमवी के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा पिछले कई वर्षों से कॉलेज कैंपस में जरूरतमंद छात्राओं के लिए मुफ्त बुक बैंक चलाया जा रहा है। इस बैंक के द्वारा प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं की सुविधा के लिए सभी विषयों की पुस्तकें जरूरत अनुसार बांटी जा रही है तथा इस सेमेस्टर के दौरान भी अब तक 500 से अधिक पुस्तकों का आवंटन किया जा चुका हैं। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महा विद्यालय के बुक बैंक के अंतर्गत छात्राओं के द्वारा अपनी पिछली कक्षाओं के सिलेबस के साथ संबंधित बुक बैंक में जमा करवाई गई। पुस्तकें जरूरतमंद छात्राएं प्राप्त कर अपनी शिक्षा बिना किसी रुकावट के जारी रख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सफल पहलकदमी के साथ जहां विद्यार्थी ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने फर्ज के प्रति जागरूक होते हैं वहीं साथ ही उनमें आपसी प्रेम प्यार की भावना भी पैदा की जा सकती है। यहां डॉ. मधुमीत भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *