भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रधानाचार्यों और निदेशकों की देखरेख में शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्रुप के विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह के पोस्टर बनाए और देश के लिए उनके योगदान पर भाषण दिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे के साथ विभिन्न आकृतियां बनाईं, ध्वजारोहण किया और शहीद उधम सिंह को नमन किया। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।


