इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दाखिले के लिए आवेदन 1 अगस्त से

भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए ली जाने वाले परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरु हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 30 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। कैट का रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। यह परीक्षा तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से आईआईएम के अलावा कई गैर-आईआईएम संस्थान भी अपने विभिन्न मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश देते हैं। इस साल आईआईएम कैट परीक्षा का आयोजन करेगा। कैट 2025 के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति कैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है, बशर्ते शैक्षिक मानदंड पूरे हों। वहीं इस एग्जाम के जरिए आईआईएम अमृतसर में एमबीए, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ह्यूमन रिसोर्स, एमएससी इन डेटा साइंस जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन देशभर के लगभग 170 शहरों में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार 5 परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि अंतिम परीक्षा केंद्र का निर्धारण कैट प्राधिकरण के विवेकाधिकार पर निर्भर करेगा, और शहरों की सूची में समय-समय पर बदलाव भी संभव है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कैट क्वेश्चन पेपर में तीन सेक्शन होंगे। ये सेक्शन हैं– क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, वर्बल एबिलिटी व रीडिंग कांम्प्रिहेंशन एवं डेटा इंटरप्रेटेशन और लॉजिकल रीजनिंग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *