जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में आठवीं सी कक्षा की छात्रा सारा कुमारी ने अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग में रजत पदक जीता। पंजाब किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, संगरूर की ओर से साईं मस्तुआना साहिब ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की अस्मिता इंडिया किक बॉक्सिंग लीग में छात्रा सारा ने कोच निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में अंडर-14 किलोग्राम भार के वर्ग में पॉइंट फाइट वर्ग में रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सारा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान यहां डॉ विदुर ज्योति, डॉ. सुविक्रम ज्योति, रमनदीप तथा ममता अरोड़ा ने भी विजेता छात्रा के सार्थक प्रयासों की सराहना की।


