सूरजपुर में हाथियों के दौड़ते-भागते वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो हाथी और एक बेबी एलीफेंट खेतों के बीच भागते नजर आ रहे हैं। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के भदरा गांव के ग्रामीण एकजुट होकर अपनी फसलों को हाथियों से बचाने के लिए उन्हें जंगल की ओर भगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से धर्मपुर सर्किल अंतर्गत वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों का दल घूम रहा है। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी ये हाथी लगातार किसानों की धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया है। वन विभाग के अनुसार यह मामला वन मंडल सूरजपुर अंतर्गत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के भदरा गांव का है। विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।


