कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिशासी निदेशक को सौंपा ज्ञापन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेल में कार्यरत कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के मुद्दे को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन ऑफ इस्पात की ओर से सेल कॉरपोरेट कार्यालय दिल्ली में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बीएस पोपली व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हरि मोहन झा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वर्तमान ई-0 जूनियर अधिकारी प्रोमोशन पालिसी में बदलाव करते हुए डिप्लोमा होल्डर्स को एस-6 ग्रेड से ई-0 परीक्षा की पात्रता देने और बी-टेक होल्डर को एस-5 ग्रेड व आईटीआई होल्डर को एस-6 के बाद 5 वर्ष का अनुभव होने पर ई-0 जूनियर अधिकारी परीक्षा की पात्रता देने पर चर्चा की। इसके अलावा ई-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर्स के अनुभव के अंकों की गिनती उनके ज्वॉइनिंग डेट से करने तथा बी टेक कर रहे सेल कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में डिप्लोमा इंजीनियर्स प्लांट के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़कर योगदान दे रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार कुछ क्षेत्रों में डिप्लोमा इंजीनियर्स शिफ्ट इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में जब डिप्लोमा इंजीनियर्स की बहाली एस-6 ग्रेड में होती थी, उस समय एस-8 ग्रेड के बाद 5 वर्ष का अनुभव होने पर 13 साल बाद जूनियर ऑफिसर में प्रमोशन के लिए परीक्षा की पात्रता दी जाती थी। लेकिन वर्तमान में ज्वाइनिंग के 16 वर्षों के बाद जूनियर ऑफिसर परीक्षा की पात्रता दी जा रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में बीड़ू के महामंत्री संदीप कुमार, डीएसपी से नंद किशोर घोष वैराग्य, गौरव शर्मा, बीएसपी से राजेश शर्मा, तारकेश्वर, आरएसपी से तन्मय समल, आईएसपी से गौतम नंदी, लव कुमार मन्ना, मीर मुशर्रफ आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *