मेरिट अवार्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, 19 ने पाया स्कॉलरशिप

सिटी रिपोर्टर | बोकारो क्रिसेंट पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा में गुरुवार को मेरिट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 53 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 23 छात्रा-छात्राओं को मेरिट अवार्ड तथा 19 को स्कॉलरशिप प्रदान किया गया। वहीं 11 छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत उपस्थिति अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरूआत विशिष्ट अतिथि दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद और मुख्य शैक्षणिक समन्वयक रीता प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. प्रसाद ने कहा कि बच्चों को अपने ज्ञान, शक्ति और बुद्धि का सही प्रयोग करना चाहिए। रीता प्रसाद ने बच्चों में छिपी बहुमुखी प्रतिभा से अवगत कराया। विद्यालय के एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद, नृत्य तथा अन्य क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्राफी तथा नकद स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। संचालन छात्रा पलक, अनन्या व छात्र प्रिंस, मोहित, समीरन तथा लक्की बनर्जी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *