सिटी रिपोर्टर | बोकारो जुलाई में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 9 अधिकारी व 29 कर्मी सेवानिवृत हुए। कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने स्वागत किया। सहायक महाप्रबंधक डॉ. नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी और प्रत्येक सेवानिवृत कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया। राजश्री बनर्जी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अमरेंद्र झा व मुख्य महाप्रबंधक (पावर फेसिलिटीज) अनिन्दा दास के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने सम्मान पूर्वक विदाई दी। उन्होंने स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दी।


