डीसी-एसपी ने पुलिस लाइन मैदान का लिया जायजा

बोकारो| स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। डीसी-एसपी ने आयोजन स्थल पर पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बैठने की सुविधा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, रंगाई-पुताई, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकासी मार्ग, शौचालय आदि को लेकर दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गरिमा और सुरक्षा के साथ आयोजित हो, इसके लिए सभी विभाग का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से मार्च-पास्ट, राष्ट्र गान एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर जोर दिया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, ट्रैफिक प्लान, पुलिस बल की तैनाती, इमरजेंसी रिस्पांस की तैयारी सहित अन्य बिंदुओं पर निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, कार्यपालक अभियंता अमृत कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *