तुपकाडीह | पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत के बड़का बांध नीचे कुल्ही निवासी दो भाइयों में हुए मारपीट का मामला थाना पहुंचा। पेटरवार थाना में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। एक भाई ध्रुव मिश्रा की पत्नी कनिका देवी ने आवेदन देकर अपने देवर कृष्णा मिश्रा सहित आठ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे भाई के पक्ष से बहन कुसमा देवी ने आवेदन देकर भाई सहित 12 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों ओर से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पेटरवार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। विदित हो जमीन की विवाद को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हुई। इस संदर्भ में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


