तुपकाडीह | बीडीए कॉलेज पिछरी में गुरुवार को चतुर्थ वर्षीय सेमेस्टर 6 कोर की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। यहां दो कॉलेज का सेंटर हुई है। जिसमें होम सेंटर में बीडीए कॉलेज पिछरी व जेएसएम कॉलेज फुसरो का सेंटर है। पहली पाली में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकायों के 227 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित रहे।


