ओपन शतरंज टूर्नामेंट में ओपन कैटेगरी में पुनीत वर्मा पहले, उत्कृष्ट तुली दूसरे स्थान पर

भास्कर न्यूज | जालंधर डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय पहला फिनोव कैपिटल ओपन शतरंज टूर्नामेंट करवाया गया। 1.50 लाख के इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में 25 से अधिक शहरों से 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन कैटेगरी में पुनीत वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 25 हजार कैश अवॉर्ड, जबकि उत्कृष्ट तुली को 12,500 और इश्मीत सिंह को 8 हजार की राशि के साथ क्रम दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-9 कैटेगरी में साहिब नूर सिंह, ईशान साहा और नमित गोयल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 में समर्थ कपूर ने पहला, प्रभव अटवाल ने दूसरा और आरव बहल ने तीसरा, जबकि अंडर-13 में अथर्व सिंह नेगी, शिवम ठाकुर और अमितेश कालिया विजेता रहे। अंडर-15 वर्ग में एकाक्ष प्रताप सिंह नेगी, सक्षम नवानी, और गुप्ता विहान कमलकांत ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। बेस्ट जालंधर कैटेगरी में अमन प्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह, और आर्यन मेहता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट पंजाब कैटेगरी में लक्षित, कार्तिक मित्तल, और सक्षम कपूर विजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों में प्रांजल मल्होत्रा, वंशिका यादव, और रीत गर्चा को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ 55+ वर्ग में सुरेंद्र अरोड़ा, राजिंदर सिंह हलवारा, और प्रकाश सूरज ने पुरस्कार जीते। अनरेटेड कैटेगरी में कृति अग्निहोत्री, सार्थक पेरिवाल, और अगमजोत सिंह गिल ने शीर्ष स्थान हासिल किए। 83 ट्रॉफियां टूर्नामेंट के दौरान विजेताओं को वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन राजेश दुग्गल अध्यक्ष जालंधर चेस एसोसिएशन द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का संचालन मुख्य ऑर्बिटर वरुण कुमार और उप-मुख्य ऑर्बिटर चंद्रेश बख्शी ने किया। सीए सचिन सलूजा संस्थापक, फिनोव8 कैपिटल तथा सीए साहिल वाधवा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *