राष्ट्रपति को रूगड़ा पसंद, लंच-डिनर दोनों में खाया; बांस-करील व मुनगा साग भी चखे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह के लिए गुरुवार को रांची पहुंचीं। वे राजभवन में रात्रि विश्राम कीं। उनके लिए लंच, डिनर व शुक्रवार के ब्रेकफास्ट की तैयारी राजभवन के निर्देशन में होटल रेडिसन ब्लू के एग्जीक्यूटिव शेफ जय धवल देव ने की। राजभवन के माली निलेश ने खास उनकी पसंद का मुनगा (सहजन) के पत्ते तोड़ के दिए, जिसे डिनर में ब्राउन राइस के साथ परोसा गया। लंच में राष्ट्रपति ने एलोवेरा सूप, करील का बचका, रूगड़ा की सब्जी, मड़ुआ रोटी, दही बड़ा खाया। साथ ही मीठे में गोंदली की खीर खाई। डिनर में भी रूगड़ा बनाया गया। इसके साथ एस्पेरेगस (शतावरी) सूप, मल्टीग्रेन आटे की रोटी, ब्राउन राइस, मुनगा का साग परोसा गया। करील बचका शेफ जय देव एस्पेरेगस सूप president in city मड़ुआ रोटी रांची का रूगड़ा हमेशा से रहा फेवरेट… द्रौपदी मुर्मू जब राज्यपाल थीं, उस समय से उन्हें यहां का रुगड़ा पसंद है। फरवरी में जब रांची आईं तो खा नहीं पाई, इस पर सीजन रहने से लंच-डिनर दोनों समय खाया। आज ब्रेकफास्ट होगा लाइट… जय देव कहते हैं कि राष्ट्रपति जी का शुक्रवार का ब्रेकफास्ट लाइट रहेगा। उन्हें पोहा, उपमा के साथ फ्रेश फ्रूट्स व जूस परोसा जाएगा। दिन का खाना धनबाद में खाएंगी। लंच में एलोवेरा व डिनर में एस्पेरेगस सूप पिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *