पतंगबाजी के दौरान करंट दौड़ने से 2 भाइयों की मौत:हाईटेंशन लाइन में पतंग अटकने पर लोहे के तार से उतार रहे थे

बारां में पतंगबाजी के दौरान करंट की चपेट में आने से दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बोरिना गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पतंग हाईटेंशन लाइन में अटकने पर लोहे के तार से उतारते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। सदर थानाधिकारी थानाधिकारी हीरालाल पूनिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के बोरिना निवासी दो सगे भाई कपित (14) और सेवन (15) शुक्रवार को घर के पास सड़क पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग हाईटेंशन लाइन में उलझ गई तो दोनों बालक उसे लोहे के तार से उतारने के प्रयास कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी हीरालाल पूनिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। वहीं, हादसे के बाद महिलाएं जोर-जोर से रोने लगी। मृतक नाबालिगों के माता-पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उनके 3 बड़े भाई और हैं। डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि तारों पर अटकी पतंग को उतारते समय करंट लगने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *