भास्कर संवाददाता|बाड़मेर शहर के बलदेव नगर निवासी तिलोकाराम प्रजापत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना रीको में दर्ज मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 23 दिसंबर को उसका पुत्र हनुमानराम व उसकी पत्नी गंगा देवी घर में काम कर रहे थे तभी उनके पड़ोस में रहने वाले लगभग एक दर्जन पुरूष व महिलाएं आए ओर मारपीट की। मारपीट में उसने और उसकी पोती ने बीच बचाव किया। जिस पर वह भी घायल हो गए। उन्होंने इस संबंध में रीको पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।


