बाड़मेर | चौहटन सुंईया मेला ग्राउंड में चंचल प्राग मठ की ओर से आयोजित स्थल पर रविवार को जागरण का आयोजन महंत शंभूनाथ सैलानी के सानिध्य में होगा। योगी अभयनाथ महाराज ने बताया कि दिन में सत्संग व रात्रि को जागरण का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान धीरजनाथ,डूंगरनाथ आदि संत भाग लेंगे। जागरण के दौरान संतवाणी सहित कई आयोजन होंगे।


