सीए पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी डिटेन

भीलवाड़ा | प्रतापनगर पुलिस ने गांधीनगर गणेश मंदिर के सामने स्कूटी पर जा रहे सीए पर जानलेवा हमला करने के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गत 23 दिसंबर को गांधीनगर में ऑफिस से अपने घर जा रहे कांचीपुरम निवासी सीए रघुुराजसिंह लोढ़ा पर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। प्रतापनगर थाना प्रभारी गजेन्द्रसिंह नरुका के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, मुखबिर इत्तला और अभय कमांड सेंटर के कैमरों के सहयोग के आधार पर आरोपियों को नामजद किया। आरोपियों के मोबाइल फोन घटना के बाद से ही स्विच ऑफ थे। आरोपी आजादनगर में ओम टॉवर के पास रहने वाले कालू पुत्र देबीलाल पूर्बिया को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *