लुधियाना में आज सेवा केन्द्र बंद:लोगों के काम रहेंगे ठप्प, कर्मचारी वेतन देरी से मिलने और कटौती से हैं परेशान,धरना भी देंगे

पंजाब भर में आज समस्त सेवा केन्द्रों के कर्मचारी अपने-अपने शहरों में प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर रोष धरना दे रहे है। जिस कारण आज लोगों को अपने काम करवाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लुधियाना में कुल 41 सेवा केन्द्र है जो आज पूरी तरह से बंद रहेंगे। 41 सेवा केन्द्रों में कुल 300 से अधिक कर्मचारी काम करते है। आज सभी कर्मचारी रोष धरने में शामिल होंगे। ये रोष धरना डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर करीब 10 बजे दिया जाएगा। वेतन में कटौती से परेशान है कर्मचारी-गुरप्रीत सिंह जिला सेवा केन्द्र यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा हमेशा कर्मचारियों का वेतन 2 महीने बाद आ रहा है। जो वेतन आता है उसमें भी पैसों की कटौती की जा रही है। प्रत्येक कर्मचारी का वेतन 10500 रुपए है। लेकिन 2800 रुपए से लेकर 3200 रुपए तक वेतन घट कर आ रहा है। कई बार मैनेजमेंट से बात की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आता। हमेशा यही कहा जाता है कि आपको ई-मेल आ जाएगी लेकिन कोई ई-मेल नहीं आती। सभी कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के लगातार काम कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *