अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने किया मां बगलामुखी का हवन

जालंधर| अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से वीरवार को शहीद भगत सिंह पार्क, संत सिनेमा मार्केट, पुरानी रेलवे रोड में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर व गुरु माता नीरज रतन सिकंदर की देखरेख में किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। यहां बिना बुलाए जाना व बिना मांगे दान देना ही सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव, आयूष यादव, कमल मल्होत्रा, अकुंर मल्होत्रा, आशु मेहरा, अमित गुप्ता, विपन गोयल, मोहित जैन व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *