नगर निकायों में प्रतिनियुक्ति से भर्ती का विरोध

भीलवाड़ा | नगरीय निकाय में विभिन्न सेवा संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खाली पदों को प्रतिनियुक्ति या संविदा से भरने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकाय में विभिन्न सेवा संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों को भी प्रतिनियुक्ति के मार्फत से भर्ती की जा रही है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर पालिका अधिनियम एवं निकायों से संबंधित नियमों की जानकारी होती है। इसलिए इन पदों पर इन्हीं विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों को लगाया जाना चाहिए। प्रतिनियुक्ति संविदा से आए अधिकारियों को ना तो प्रशासनिक अनुभव होगा। ना ही नगर निकायों से संबंधी नियमों की जानकारी होगी। ऐसी स्थिति में गैर अनुभवी, अप्रशिक्षित अधिकारियों कर्मचारियों को नगर निकायों में बिठाने से अनियमितता व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *