बीना रिफाइनरी के गेट के बाहर बनी पार्किंग के पास शुक्रवार को दो अजगर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सागर से रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों अजगर पकड़ लिए। एक अजगर दस फीट लंबा और करीब 75 किलोग्राम वजनी था, दूसरा करीब चार फीट लंबा था। रेस्क्यू टीम प्रभारी बबलू पवार ने बताया कि अजगर रात में शिकार करता है और अचानक मौका पाते ही हमला कर देता है। जिस जगह से अजगर पकड़े हैं, वहां पार्किंग में लोगों का आना-जाना रहता है।


