पश्चिमी यूपी में शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। आगरा और मथुरा में 1 घंटे से बारिश हुई। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। यूपी में लगातार चौथे दिन बारिश देखने को मिली। मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में दोपहर में बरसात हुई। वहीं, नोएडा, मेरठ और सहारनपुर में सुबह बारिश हुई। गाजियाबाद में लगातार बारिश के कारण कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 3 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी बोर्ड के स्कूल 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं, ठंड के कारण आज शनिवार को मेरठ में छुट्टी घोषित की गई है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हालांकि रात के पारे में हल्की कमी देखने को मिली। कल लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, पहले अरब सागर और फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। पश्चिमी यूपी से शुरू होकर शनिवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं संग ओले गिरने के भी आसार हैं। बारिश की 6 तस्वीरें… वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। 48 घंटे में यूपी के दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने की आशंका नहीं है। यूपी में शुक्रवार सुबह मौसम की तस्वीरें- NCR में फिर प्रदूषण बढ़ा
दिल्ली से सटे NCR में प्रदूषण फिर से बढ़ा है। दिल्ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद की हवा रात में फिर से जहरीली हुई। पिछले 2 दिन से AQI 300 के नीचे आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब फिर से AQI में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली का AQI 356, ग्रेटर नोएडा का 294 और गाजियाबाद का 271 रिकॉर्ड किया गया। अब शहरों का हाल जानिए- लखनऊ में बादल छाए, तापमान 10 डिग्री लखनऊ में शुक्रवार सुबह धुंध और कोहरे का असर देखा गया। बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल शहर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। (पूरी खबर पढ़ें) मेरठ में सुबह हल्की बूंदाबांदी, बादल छाए मेरठ में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई है। इसके बाद से बादल छाए हैं। सुबह का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया- दो दिन तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। बारिश के चलते मौसम में बदलाव आएगा। (पूरी खबर पढ़ें) अगले दोनों तक कैसा रहेगा मौसम
28 दिसंबर: पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रहेगी।
29 दिसंबर: मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सुबह कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 200 मीटर तक रहेगी। ठंड के चलते चेस्ट रोगियों की संख्या बढ़ी
कानपुर में ठंड के चलते चेस्ट रोगियों की संख्या बढ़ गई है। करीब 15 प्रतिशत मरीजों में इजाफा हुआ है। रोजाना करीब 300 मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 200-225 के बीच था। हर रोज भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। ————————————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 8 राज्यों में ओला-बारिश का अलर्ट वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर


