अयोध्या में युवक की जेब में रखे मोबाइल में अचानक विस्फोट हो गया। इससे युवक घायल हो गया। युवक के की पैंट में आग लग गई, जिससे झुलस कर उसकी जांघ में जख्म हो गया। परिजनों के होश उड़ गए परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। रुदौली नगर के मोहल्ला कटरा निवासी तौहीद अहमद पुत्र कमाल अहमद रियल मी- 6 माडल चला रहे थे। वो घर पर बैठे थे, तभी ये हादसा हुआ। मोहल्ले वालों ने बताया कि रीयल मी कंपनी का मोबाइल है। इस घटना से हमें भी और रुदौली नगर में रीयल मी कम्पनी का मोबाइल चलाने वाले लोगों में भी डर लगने लगा है। कब किसके साथ इस तरह की घटना न घट जाए। खबर अपडेट की जा रही है…


