शिवपुरी, कांके रोड निवासी रेखा कर्ण के बैग से 39,400 रुपए चोरी हो गए। इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया है कि रवि स्टील से रातू रोड कब्रिस्तान के पास आने के क्रम में उनके बैग से किसी ने पैसे गायब कर दिए। वह नव भारत जागृति केंद्र में क्रेडिट कार्ड आफिसर के पद पर हैं। अॉटो से पैसे जमा करने के लिए बैंक जा रही थी, तभी घटना हुई।


