रांची | बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 दिसंबर से बिरसा मुंडा फन पार्क में दो दिवसीय पौष मेला का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इस दो दिवसीय मेले में 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। पहले दिन पेंटिंग कंपीटिशन व फैशन शो होगा। मौलाली रंगोशिल्पी, कोलकाता की ओर से हास्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। कोलकाता के गुरुजीत सिंह गायन प्रस्तुत करेंगे।


